फोटो 12 श्री पार्श्वनाथ जिनालय के शिलान्यास समारोह में मौजूद जैन समाज के श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। करहल रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर में जिनालय के नवनिर्माण का शिलान्यास बृहस्पतिवार को धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच हुआ। प्रज्ञाश्रमण अमित सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित समारोह में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंदिर निर्माण की मंगल कामना की। इस दौरान भूमि जागरण के साथ मंगल कलश, शिलाओं और मांगलिक यंत्रों की स्थापना की गई।
समारोह से पहले विधानाचार्य पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और शांतिधारा से हुआ। इसमें रमेश चंद, आदेश जैन, गौरव उपवन, संजय, अनूप, अनुज और विमल जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद श्री शांतिनाथ विधान संपन्न हुआ। संत निवास में अस्थायी वेदी का पूजन कर भगवान पार्श्वनाथ को विराजमान कराया गया। मंदिर कमेटी के महामंत्री गौरव जैन उपवन और संजय गोल्डी सहित अन्य सदस्यों ने भूमि जागरण की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य को निर्विघ्न और सफलतापूर्वक पूरा कराने का संकल्प लिया गया। मुख्य कलश की स्थापना रेखा जैन ने की। इस मौके पर डॉ. सौरभ, राजेश, मनोज, विशाल जॉली, योगेंद्र, मुकेश गोल्डन, अर्पित , सुशील, अभिषेक, हेमंत बॉबी, राकेश, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।