फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही कोतवाली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में 20 जनवरी को शिक्षिका पर जानलेवा हमला करने वाले छात्र की तलाश में कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है जिसमें आरोपी की हरकत कैद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसकी बहन आगरा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही थी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र बहन से अश्लील हरकतें करता था। इसकी शिकायत बहन ने स्कूल में आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में उसके परिजन से कर दी थी। इसी बात से छात्र नाराज हो गया और रास्ता रोक कर परेशान करने लगा। जिस वजह से बहन ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाने लगी। मगर, आरोपी छात्र बाज नहीं आया, 20 जनवरी की शाम को बहन ज्योति रोड पर एक छात्र के घर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में आरोपी छात्र ने पकड़ लिया, छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे बहन का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। होंठ कट कर अलग गिर गए।
मामले में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी शिक्षिका के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें