किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी लापता हो गई। पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 28 दिसंबर 2025 को 14 वर्षीय पुत्री को आरोपी हर्ष अपने साथ ले गया है। पुत्री घर से नकदी, जेवर अपने साथ ले गई है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि किशोरी व आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही तलाश कर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। संवाद