फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी पंजों ने ली 16 भेड़ों की जान

Fri, 28 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
2 month old baby attacked by wolf - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में खूनी पंजों ने 16 भेड़ों की जान ले ली। गांव स्थित भेड़ों के बाडे़ में रात करीब 12 बजे दो भेड़ियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई। जब ग्रामीण जागे तब तक 16 भेड़ मर चुकी थीं। रात में हुई इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने कई घंटों तक गांव में तलाश की मगर भेड़िया पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन


गांव जिरौली निवासी जगन्नाथ पाल भेड़ पालन का काम करते हैं। उनके बाडे़ में करीब 175 भेड़ पली हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने भेड़ चराने के बाद सभी भेड़ों को बाडे़ में बंद कर दिया। रात करीब 12 बजे के करीब जंगल से दो भेड़िया गलियों के रास्ते होते हुए गांव में दाखिल हो गए। वहां जगन्नाथ के बाडे़ में भेड़ बंधी देखकर दोनों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई। एक के बाद एक भेड़ियों ने 16 भेड़ों को मार डाला। अचानक बाडे़ में हलचल और भेड़ों की आवाज सुनकर जगन्नाथ की नींद खुल गई। वह बाडे़ की तरफ पहुंचा तो वहां भेड़ियों को देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने एक साथ जब भेड़ियों पर हमला किया तो वह दीवार कूदकर भाग गए। ग्रामीण काफी देर तक रात के अंधेरे में मशाल लेकर उनकी तलाश करते रहे मगर वह जंगल में गायब हो गए। गांव में भेड़ियों के आने की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई। गांव पहुंची टीम ने भी भेड़ियों की तलाश की मगर कामयाबी नहीं मिल सकी।

घरों में कैद हो गए बच्चे
बिछवा। गांव जिरौली में भेड़ियों के हमले की जानकारी होने के बाद दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घरों के बाहर सो रहे बच्चों को तुरंत घर के अंदर कर दरवाजे बंद कर दिए। परिवारीजन रात भर छत पर लाठी लिए पहरा देते रहे। भेड़िया गांव में कही भी हो सकता है और कभी भी हमला कर सकता है। इसे लेकर शुक्रवार को भी ग्रामीण दहशत में रहे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी हुआ था हमला
बिछवां। गुरुवार रात को गांव जिरौली में भेड़िया के हमले की घटना पहली नहीं है। घटना से दो दिन पूर्व गांव निवासी बदले जंगल में बकरियां चराने गए थे। इस दौरान बकरी के दो बच्चे कहीं गायब हो गए। तलाश करने पर कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ों के समीप बकरी के बच्चों के अस्थि पंजर मिले थे।

भेड़िया कभी भी इस तरह की हरकत नहीं करता है। वह एक ही पशु पर वार करता है और उसे खाकर भूख शांत करता है। एक साथ 16 भेड़ों को मारने की घटना गले नहीं उतरती। हो सकता है कि यह काम किसी और पशु का भी हो सकता है। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

- चंद्रशेखर सोलंकी, वन दरोगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें