ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को हुई में सराफा कारोबारियों ने बाजार खोलने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि वो इस दौरान दुकानों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगाएंगे। इसके बाद शुक्रवार से ही दुकान खोल दी गईं। उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से जिले के सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता आदेश के विरोध में हड़ताल पर थे।
स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों के बाद भी सराफा कारोबारियों ने दुकानें नहीं खोली थीं। शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने बैठक की। इस बैठक में सभी सराफा व्यपारियों ने निर्णय लिया कि वे अपनी अपनी दुकानों पर काला झंडा लगाकर व्यापार जारी रखेंगे। बैठक में सिद्धगोपाल वर्मा, सुभाष सोलंकी, महेशचंद्र भोजपुरिया, गौरव वर्मा, रवि वर्मा, ओमकार वर्मा, आशीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, ब्रहृमानंद वर्मा आदि नेकाला झंडा लगाकर प्रतिष्ठान खोले।