फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर पहुंचकर एसडीएम ने कराई पंचायत

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर पहुंचकर एसडीएम ने कराई पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घिरोर क्षेत्र के शाहजहंापुर फीडर पर पहुंचकर एसडीएम घिरोर ने पंचायत कराई। ग्रामीणों की गांव से बाहर लाइन निकालने की मांग पर अधिकारियों ने एक माह का समय मांगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर फीडर से छह दिन से 19 गांवों की आपूर्ति ठप होने के विरोध में घिरोर क्षेत्र के लोग भाजपा नेता अरुण प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को एडीएम राकेश कुमार मालपाणी से मिले। शाहजहांपुर के सिंटू यादव की शिकायत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। करंट से बकरा की मौत के बाद ग्रामीणों से विद्युत कर्मचारियों द्वारा जबरन 30 हजार की वसूली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद एडीएम राकेश कुमार मालपाणी ने एसडीएम घिरोर महेश प्रकाश को फीडर पर जाने को कहा। एसडीएम ने तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर फीडर पर भेजी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम के बाहर से होकर हाइटेंशन लाइन जाती थी लेकिन विभाग द्वारा ग्राम के अंदर से लाइन निकाल दी है। आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। बकरा मरने के बाद बकरा मालिक ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारी तथा ग्रामीणों को बैठाकर पंचायत कराई। पंचायत के बाद आपूर्ति चालू की गई। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, जेई अशोक कुमार, कश्मीर सिंह, विकास यादव आदि मौजूद थे। वहीं ग्रामीणों में संदेश चौहान, अनुपम चौहान, रामप्रकाश, दीपेंद्र चौहान, सत्यप्रकाश, रामविलास, मोहित, राममोहन, सोनू, विमल, लालू, किशनपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें