फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
महिला की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की गुरुवार शाम सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुरालीजन शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। गुरुवार देर रात थाने पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी रमेशचंद्र ने पुत्री अंजली की शादी नगला जुला निवासी हरपाल सिंह के साथ दस साल पहले की थी। अंजली के एक बेटी और दो बेटे हैं। 17 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। पति और ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सैफई रेफर किया। गुरुवार शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी सैफई पहुंच गए जिसके बाद दोनों पक्षों में हुई बहस के बाद ससुराली शव को छोड़कर भाग गए। देर रात थाने पहुंचे मृतका के परिवारीजनाें ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें