फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को हराकर जीती ट्राफी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसबीआरएल स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स वीक का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक अनुपम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले में कबड्डी में ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने रेड हाउस के खिलाड़ियों को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। बास्केटबाल फाइनल में रेड हाउस के खिलाड़ियों ने ब्लू हाउस के खिलाड़ियों को 6-3 अंक से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बैडमिंटन एकल छात्र फाइनल मैच में यलो हाउस के खिलाड़ी सौरभ ने रेड हाउस के खिलाड़ी रिषभ को हराकर विजेता ट्राफी जीती। बैडमिंटन एकल छात्रा फाइनल में ग्रीन हाउस की खिलाड़ी अंशू ने ग्रीम हाउस की खिलाड़ी हिमांशी को हराकर विजेता ट्राफी जीती।

वहीं, भाला फेंक, गोला फेंक, तश्तरी फेंक  में क्रमश: रेड और ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। इसके अलावा 100, 200 और 400 मीटर रिले रेस में ब्लू हाउस के सुशांत, रेड हाउस के राज व फैजान ने ट्राफी जीती। अंत में विद्यालय प्रबंधक डाक्टर सतीश चंद्र गुप्ता ने प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता, शिक्षक असलम खान, सतीश यादव, सतीश शाक्य, मिस कंचन मिश्रा, कोआर्डिनेटर रोहित दयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें