फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में लक्ष्मीबाई हाउस ने मारी बाजी

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विद्यार्थी कबड्डी के दांव-पेच लगाते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भोगांव में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने झंडारोहण कर किया।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। प्रत्येक स्कूल व कालेजाें को इस तरह की प्रतियोगिताएं करानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करें। ताकि उनकी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएं।
कार्यक्रम में कबड्डी में कैप्टन प्रीती चौहान के नेतृत्व में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम, कैप्टन शालिनी यादव के नेतृत्व में प्रतिभा पाटिल हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शालिनी यादव ने पहला, सजनी ने दूसरा और सोनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  इस मौके पर डीसी बालिका ब्रजेश कुमार, राघवेंद्र दुबे, स्काउट टीचर मोहम्मद शमीम, ब्लाक पीटीआई बलवंत सिंह, विद्यालय की वार्डन सुधा यादव, नीलम, पूनम, सीमा, राहुल दुबे, लेखाकार नवीन प्रताप सिंह, अंजू यादव, कंचन मिश्रा, साधना चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें