फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटे-बहू ने घर से निकाल दिया है...', फूट-फूट कर रोए बुजुर्ग, जज ने दी ऐसी सलाह; बच्चों को मिलेगा सबक

Tue, 10 Jun 2025 07:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उच्च स्तरीय कमेटी ने वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस दाैरान एडीजे कुलदीप सिंह के सामने 80 वर्षीय वृद्ध फूट-फूटकर रोए।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उच्च स्तरीय कमेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, मुझे बेटे-बहू ने घर से निकाल दिया है। आठ साल से दर-दर की ठोकरें खाने के बाद अब वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हूं... लड़खड़ती जुबान से अटक-अटक कर निकले 80 वर्षीय वृद्ध की वेदना के ये बोल एडीजे (अपर जिला जज) कुलदीप सिंह के सीने को चीर गए। अपर जिला जज ने वृद्ध को साहस देते हुए शांत कराया। त्वरित संज्ञान लेते हुए वृद्ध को कानूनी निवारण बताते हुए सलाह दी कि अपने बेटे और बहू को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की एक उच्च-स्तरीय कमेटी दीवानी रोड स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची। कमेटी की अध्यक्ष एडीजे चेतना चौहान रही। सदस्य के तौर पर एडीजे एफटीसी कुलदीप सिंह, और एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमल सिंह शामिल रहे। 

 
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमेटी ने आश्रम प्रभारी से पूछताछ की। पता लगा कि वर्तमान में लगभग 92 वृद्धजन आश्रम में निवास कर रहे हैं। न्यायिक अधिकारियों ने आश्रम में भोजन की व्यवस्था और रजिस्टरों की गहनता से जांच की। जांच में पाया गया कि वृद्धजनों को भोजन में तोरई की सब्जी, दाल, चावल और रोटी दी जा रही थी। निरीक्षण के समय आश्रम संचालिका कमलेश कुमारी उपस्थित नहीं थीं। 

स्टाफ ने बताया कि वह वृद्धा आश्रम के कार्य से लखनऊ गई हैं। इसके बाद अधिकारियों ने वृद्धजनों से वार्ता की। इसी बातचीत में 80 वर्षीय वृद्ध ने अपनी दर्दनाक कहानी साझा की। कमेटी ने आश्रम के स्टाफ को आदेशित किया कि किसी भी वृद्ध को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। वृद्धों को कोई भी कानूनी सहायता चाहिए तो उनके संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र लिखें।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में बवाल...युवक की माैत के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा तो किया पथराव; सड़क हादसे में तीन की गई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें