फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में 241.45 करोड़ के प्रस्ताव

Tue, 12 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिला योजना 2016-17 में इस बार 241.45 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मंगलवार को चर्चा हुई। इन प्रस्तावों को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में रखा गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, विधायक भोगांव आलोक शाक्य, सीडीओ दीपक मीणा समेत कई अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला योजना के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में 241.45 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में रखे गए प्रस्तावों के अनुसार उद्यान विभाग के लिए 2.9 करोड़, दुग्ध विकास के लिए 1.68 करोड़, ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रमों के लिए 3.93 करोड़, भूमि विकास एवं जल संसाधन के लिए 6.51 करोड़, रोजगार कार्यक्रमों के लिए 40.96 करोड़, सड़क एवं पुल (लोकनिर्माण विभाग) 27.25 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 2.23 करोड़, एलोपैथी चिकित्सा विभाग के लिए 3.38 करोड़ रुपये, ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता के लिए 27.57 करोड़, ग्रामीण स्वच्छता के लिए 24 करोड़, ग्रामीण आवासों के लिए 38.34 करोड़, समाज कल्याण विभाग के लिए 17 करोड़, इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के लिए 4.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखे गए। सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पास हो गए। अब इन प्रस्तावों को प्रभारी मंत्री की बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। बैठक में वंदना यादव और राहुल यादव को शपथ भी ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें