जिला अस्पताल पहुंचे एडी स्वास्थ्य ने मंगलवार को अस्पताल में मिली कमियों पर जल्द सुधार के निर्देश दिए। बच्चों का नियमित टीकाकरण रजिस्टर नहीं बना था इस पर एडी ने नाराजगी जताई।
मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल पहुंचे अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा हिम्मत सिंह दानू ने करीब एक घंटा तक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एडी सबसे पहले एनआरसी पहुंचे उन्होंने बच्चों के टीकाकरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। रजिस्टर में नियमित टीकाकरण दर्ज नहीं था। इस पर सीएमएस को बच्चों का नियमित टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडी नर्सरी केयर यूनिट पहुंचे यहां उपकरणों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों से बात कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं और दवाओं की जानकारी ली।
जिला अस्पताल में करीब एक घंटा निरीक्षण के बाद एडी जिला महिला अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने नर्सरी केयर यूनिट को जल्द शुरू किए जाने की बात कही। महिला सीएमएस निम्मी बेगम ने उन्हें बताया कि एनसीयू पर कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। महिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के बारे में भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में स्वीपर की कमी पर नाराजगी जताई। चिकित्सक को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अगर कोई बाहर की दवाई लिखता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डा. आरके सागर, डा. पीके गुप्ता, ऋषि यादव आदि मौजूद था।