फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नेहरू क्लब ने एमसीए को दी शिकस्त

Wed, 30 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जवाहर नेहरू क्लब ने एमसीए को दी शिकस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के क्रिश्चियन मैदान में बुधवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में जवाहर लाल नेहरू क्लब ने एमसीए क्लब को नौ विकेट से शिकस्त दी। गुरुवार का मैच एनएस क्लब और हिंद क्लब के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

क्रिश्चियन मैदान में चल रहे स्वर्गीय खरगजीत मिश्र क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम क्लब ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी एमसीएम की टीम ने 25 ओवर के मुकाबले में नौ विकेट खोकर विपक्षी टीम को जीत के लिए 103 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से साहिल यादव ने 26 रन, कुंदन 19 और अंकित ने 16 रन बनाए। जीत के लिए 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जवाहर लाल नेहरू क्लब की टीम ने 18वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। टीम की ओर शुभांग ने नाबाद 47 रन, अवनीश ने 23 रनों का योगदान दिया। मैच में अंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला, प्रबल प्रताप, स्कोरिंग शिवम शुक्ला और कमेंट्री विशाल रघुवंशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें