फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रवेश परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 29 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करते जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य नवोदय विद्य
विज्ञापन
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। इस परीक्षा की तैयारियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि 28 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हर हाल में 26 नवंबर तक सारी तैयारियां पूरी कर लें। परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को 12 केंद्रों पर 4686 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। बैठक के दौरान सभी 12 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीआरसी से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पत्र : नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षार्थियों के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं परीक्षार्थी बीआरसी से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें