फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पहले दिन 666 शिक्षक पहुंचे काउंसलिंग कराने

Wed, 25 Nov 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। परिषदीय स्कूलों में पदोन्नति के लिए बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई। दो दिन तक चलने वाली काउंसिलिंग में पहले दिन 1066 के सापेक्ष 666 शिक्षक ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे। प्राचार्य डायट सूर्य प्रताप सिंह की देख में छह टेबलों पर खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के साथ काउंसिलिंग की। काउंसलिंग के लिए प्रथम दिन प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को बुलाया गया था। प्राचार्य डायट ने बताया कि पहले दिन कुल बुलाए गए 1066 शिक्षकों में से 666 ही उपस्थित हुए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरजा चतुर्वेदी, दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार, आनंद भूषण, धर्मराज सरोज, विनय कुमार, रफी मोहम्मद, अश्विनी मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, राजेश कुमार, दीपक शाक्य, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगी प्राथमिक के सहायकों की काउंसलिंग: पदोन्नति प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय के सहायक काउंसलिंग के लिए बुलाए गए हैं। प्राचार्य डायट सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सूची में शामिल सभी शिक्षक निश्चित समय पर काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हो अन्यथा पदोन्नति न हो पाने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें