फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत

Thu, 19 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सिपाही की वर्तमान में अलीगढ़ में तैनाती थी। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी शिल्पी बार-बार अचेत हो रही तो पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी लोकेंद्र सिंह यादव (26) पुत्र गजराज सिंह यादव, अलीगढ़ के थाना पाली-मुकीमपुर में तैनात थे। परिवारीजनों के अनुसार गुरुवार को सरकारी काम से अपनी पल्सर बाइक से लोकेंद्र इटावा जा रहे थे। फोन पर उन्होंने घर आने की जानकारी भी दी थी। दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम जौहरीनगर के समीप स्थित नहर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लोकेंद्र सिंह की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची दन्नाहार पुलिस ने जसवंतनगर पुलिस को सूचना दी। जहां से परिवारीजनों को हादसे में लोकेंद्र की मौत का पता चला। लोकेंद्र के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन कराया है।
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
लोकेंद्र की शादी का चार वर्ष ही हुए हैं। दो वर्ष की एक पुत्री और छह माह का एक पुत्र है। पति की मौत की जानकारी से शिल्पी का बुरा हाल हो रहा था। परिवार की महिलाएं ढांढस बंधा रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें