फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के ऊपर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली: दर्दनाक मौत, मां के साथ खेत से लौट रहा था, 10 माह पहले हो चुकी पिता की मौत

Tue, 21 Mar 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में मंगलवार की शाम भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मासूम के ऊपर पलट गई। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौका देखकर चालक मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम एक भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर छह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक मां के साथ खेत से वापस घर लौट रहा था। लोगों को एकत्र होता देख चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली के जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव का है। गांव निवासी गीता देवी मंगलवार को नगला मनी रजबहा के पास बकरियां चराने गई थी। उसके साथ छह वर्षीय पुत्र आकाश भी था। शाम को बकरियां चराकर दोनों घर वापस लौट रहे थे। तभी उजागरपुर को जाने वाले रजबहा के पास सामने से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली मासूम के ऊपर ही पलट गई। बच्चे को ट्राली के नीचे दबा देख मां की चीख निकल गई।

चालक मौके से भाग गया

चीख सुनकर आसपास के एकत्र हो गए। जब तक लोग एकत्र होते, तब तक चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज नीलकमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को ट्राली के नीचे से निकलवाया। पुलिस ने मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 

10 माह पूर्व हो चुकी पति की मौत 

मां गीता देवी ने बताया कि करीब 10 माह पूर्व पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे विशाल व आकाश थे। वह मेहनत मजदूरी करके उनका भरण-पोषण कर रही थी। मंगलवार को हुए हादसे में मासूम आकाश की जान चली गई। इससे उसका रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें