फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से सीएमओ समेत आठ चिकित्साधिकारी गायब

Tue, 10 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां मुख्य चिकित्साधिकारी समेत आठ चिकित्साधिकारी नदारद मिले। इसके अलावा कई कर्मचारी भी मौके से गायब थे। कार्यालय में चारों ओर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे मिले। इस पर डीएम ने चिकित्साधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम मंगलवार को सुबह 10:25 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां सीएमओ समेत आठ जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय से नदारद मिले। वहीं सूचना मिलते ही दोनों अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन जिलाधिकारी ने दोनों को उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में व्याप्त गंदगी, नाली में जलभराव पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शासन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व अन्य मदों में धनराशि अवमुक्त करता है फिर भी कार्यालय की दुर्दशा है। जन कल्याणकारी योजना का कोई बोर्ड नहीं है। यही नहीं कार्यालय में मार्च 16 में खरीदा गया फर्नीचर, उपकरण कमरों में भरा पड़ा है। सरकारी धन का व्यय तो हुआ परंतु उपकरणों का लाभ मरीजों को नहीं मिला है। डेंटल चेयर व उसके अन्य उपकरणों पर धूल जमा मिली। उन्होंने समस्त उपकरणों को जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये कर्मचारी मिले अनुपस्थित
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर दलवीर, डाक्टर रामकिशन, डाक्टर आरएस यादव, डाक्टर जीपी शुक्ला,  उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर अश्वनी अरोरा, जेटीओ डाक्टर वाईपी दुबे अनुपस्थित थे। वहीं डाक्टर आरएस यादव एक मई से एवं डाक्टर वीरेंद्र सिंह पांच मई से कार्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें