फोटो 25 शिवपुरा में शराब के ठेके के सामने खाना बनाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : संस्थान
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को महिलाओं ने ठेके के सामने ही सड़क पर चूल्हा जलाकर खाना बनाया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शिवपुरा में शराब का ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं में गुस्सा है। सोमवार को महिलाओं ने घरों से बर्तन सहित अन्य सामान लेकर ठेका के सामने ही बैठकर खाना बनाया। उनका कहना है कि पहले अपूरपुर में नई शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव दिया। बाद में दो किमी दूर नहर के दूसरी ओर गांव शिवपुरा में खोला जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि गांव में ठेका होने से अराजक तत्व आएंगे। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव से ठेके को नही हटाया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगीं। इसके बाद आमरण अनशन भी करेंगीं। फूलश्री, मीरा देवी, विमला देवी, मिथलेश देवी, मनोरमा देवी, अनीता देवी, रीतू देवी, सुनीता देवी, अनारकली, सरोजनी देवी, ओमवती, सीमादेवी मौजूद रहीं।