मैनपुरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने किया। कहा कि शिक्षक शिक्षा की बदली हुई पद्धति को सही से समझें। तभी बह बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं।
सोमवार को प्रशिक्षण विकासखंड जागीर एवं घिरोर के 70-70 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। डायट प्रवक्ता आरेंद्र सिंह, सुषमा, शोभा, संजीव गौतम, बसुधा, वीरेंद्र सिंह, अभय सिंह, सतेंद्र सिंह, सुधाकरन ने प्रशिक्षण दिया।