फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य नहीं होने पर पोलियो ड्राप का बहिष्कार

Sun, 25 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित मोहल्ला सदर ए आला के लोगों ने रविवार को पोलियो दिवस पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने से इंकार कर दिया। विकास कार्यों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया गया। 
विज्ञापन

रविवार को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जब टीम मोहल्ले में पहुंची तो लोगों ने ड्राप पिलाने से ही मना कर दिया। टीम ने लोगों को बहुत समझाया पर लोग विकास कार्य नहीं होने तक बच्चों को पोलियो ड्राप नहीं पिलाने की जिद पर अड़ गए। मोहल्ले के लोगों ने विकास कार्यों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना था कि 10 साल बाद भी मोहल्ले में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। मोहल्ले में पानी निकासी, सफाई की व्यवस्था नहीं है। नाले का पानी मोहल्ले में बहता है। सीवर लाइन बंद पड़ी हुई है। कई परिवार मोहल्ला छोड़कर चले गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में धर्मपाल सिंह चौहान, पवन राठौर, अनिल राठौर, अनिल चौहान, दीपांशू राठौर, धीरु राठौर, मोहित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विकास संबंधी यह हैं मांगें
- नाली बनवाकर पानी निकलवाया जाए
- मुख्य नाले की सफाई कराई जाए
- बंद पड़ी सीवर लाइन चालू कराई जाए
- मोहल्ले में बंद पड़ी लाइटें चालू कराई जाएं
- मोहल्ले में सफाईकर्मी नियमित सफाई कराई जाए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें