फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कीचड़ में मिली मूर्ति... दर्शन को लगी भीड़; शुरू हुई पूजा-अर्चना, युवक बोला- रात सपने में आईं थी मां

Thu, 19 Sep 2024 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
कीचड़ में मिली मूर्ति... शुरू हुई पूजा-अर्चना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कीचड़ में मां दुर्गा की मूर्ति मिली। युवक ने दावा किया कि उसे रात में सपना आया था। वह जब खेत पहुंचा तो उसे मां की मूर्ति मिली। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। इस बीच किसी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव है। गांव निवासी पिंटू सिंह मंगलवार की शाम सड़क किनारे बंधी गाय को खेत की ओर गया था। उसी समय वह कीचड़ में गिर गया। वहां उसे दुर्गा मां की एक मूर्ति दिखाई दी। वह मूर्ति को बाजार में ले गया। एक पंडित को दिखाई। इसके बाद मूर्ति घर ले आया। युवक का कहना है कि रात को देवी मां उसके सपने में आई। 

इसके बाद बुधवार को मूर्ति को उसी स्थान पर रख दिया। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों में दर्शन करने की होड़ लग गई। लोग वहां पर पूजा अर्चना करने लगे। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप टीम के मौके पर पहुंच गए और मूर्ति को हटाने की कोशिश की। इस पर ग्रामीण भड़क गए और महिलाएं झगडे़ पर उतारू हो गई।
 

महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : संवाद
ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी भी रुक गए। पिंटू की मां उर्मिला देवी का कहना है कि सपने में देवी ने कहा है कि मूर्ति को उसी स्थान पर रखकर पूजा करो। इसके बाद मूर्ति को बताए स्थान पर रख दिया है। चांदी की मूर्ति का वजन करीब 500 ग्राम है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलने की भी बात कही है।

महिला ने कहा मेरी है जमीन

गांव निवासी प्रीती ने बताया कि जमीन उनकी है। परिवार की मायादेवी से तीन बीघा जमीन हम लोगों ने खरीदी थी। अभी घर पर कोई मौजूद नहीं है। जमीन का मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है।
 
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है, लेकिन किसी मूर्ति को लगाए जाने के संबंध में उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-प्रसून कश्यप, एसडीएम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें