फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ताकत को पहचानें अधिवक्ता: पांडेय

Mon, 28 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अपनी ताकत को पहचानें अधिवक्ता: पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अधिवक्ता अपनी ताकत को पहचानकर एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए आगे आएं। अधिवक्ता यदि मजबूत होंगे तो लोगों को न्याय दिलाने में सक्षम होंगे। यह बातें सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन


सोमवार को भोगांव अभिभाषक परिषद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजयकृष्ण पांडेय, एसएन मिश्रा, नायब तहसीलदार हरीबाबू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं का प्रथम कर्तव्य पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाना है। यही हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य भी होना चाहिए। परिषद के संरक्षक रघुवीर सहाय गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज बहादुर सिंह चौहान, महासचिव, राजेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम तीर्थ, आमोद दुबे, सनोज शुक्ला, रामतीर्थ, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, रमेश चंद्र मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमरेंद्र कुमार वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके पांडेय प्रथम ने और संचालन अजय दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में दिनेश सक्सेना, सच्चिदानंद तिवारी, राजेश पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। शिवकुमार दुबे, अनार सिंह यादव, जोग राज सिंह, जयकुमार दुबे, केके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें