फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: खेत से अन्ना पशु भगाने के बाद घर लौटे किसान को आया नाक से खून, पल भर में तोड़ दिया दम; मची चीख पुकार

Wed, 20 Sep 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खेत से अन्ना पशु भगाने के बाद घर लौटे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी नाक से खून आया। पल भर में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mainpuri News: पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन व जितेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान मंगलवार की देर शाम खेत से गाय भगाने के बाद घर लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। नाक से खून आने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन सांप या किसी अन्य जहरीले कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी किसान जितेंद्र सिंह (40) मंगलवार की रात फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। देर रात करीब एक बजे वह घर वापस लौटे। घर आते ही अचानक किसान की तबीयत बिगड़ने लगी। नाक से खून बहने लगा तो परिजन के होश उड़ गए। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ेंः- ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से ठगी: आगरा पुलिस ने 27 अवैध वेबसाइट और 9 एप कराए ब्लॉक, तीन शातिर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस बरखेड़ा पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने सांप या किसी अन्य जहरीले कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त की। मौत का सही कारण जानने के लिए बुधवार को कुरावली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें