फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ की होगी कैमरों से निगरानी

Tue, 14 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर वीडियो, डिजिटल, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। आयोग ने बूथ पर तैनात कार्मिकों की प्रत्येक गतिविधि की निगरानी हेतु माइक्रो आर्ब्जवर तैनात किए हैं। वह प्रेक्षकों के नियंत्रण में कार्य कर अपनी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप के 18 बिंदुओं पर देंगे। यह बातें जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहीं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा माइक्रो आब्जर्वर 18 फरवरी को अपने निर्धारित बूथ पर पहुंचकर वहीं रात्रि प्रवास करेंगे। यदि कोई माइक्रो आब्जर्वर रात्रि प्रवास नहीं करेगा तो उसे अनुपस्थित मानकर कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन  प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बिना किसी के दबाव में आए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना है। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने कहा पर्याप्त मात्रा में पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगी। मतदान के दौरान बूथों पर पर्याप्त फोर्स रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो पांच मिनट के भीतर अतिरिक्त फोर्स पहुंचेगा। प्रेक्षक रंजीत सिंह देवल, दयानेश्वर बी पाटिल, प्रदीप कुमार विसवाल, अशोक कुमार शर्मा, पुलिस प्रेक्षक आरए चौबे ने भी माइक्रो आब्जर्वर को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, प्राचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें