फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्राएं जागरूक बन अपने अधिकारों को पहचानें

Tue, 20 Jan 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 21 भोजपुरा में लोगों को जागरूक करतीं स्वयंसेविकाएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा में हो रहा है। शिविर के चौथे दिन सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता, महिला सुरक्षा और आत्म रक्षा से संबंधित जानकारी दी। मुख्य अतिथि एनसीसी प्रभारी सविता ने कहा कि छात्राएं जागरूक बन अपने अधिकारों को पहचानें।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। दीवारों पर जागरूकता के स्लोगन लिखे और शिविर स्थल पर रंगोली बनाई। छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रेनू, सुमन, भावना, प्रियंका और कुसुम राव भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें