फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी ने छेड़खानी की शिकायत परिवारीजनों से की तो गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बचाव में आए भाई और रिश्तेदार को पीटकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं किशोरी के कपडे़ तक फाड़ दिए। पीड़ित परिवार जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो वहां सुनवाई नहीं की गई। गुरुवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ आगरा रोड स्थित एक बेकरी संचालक ने 25 अक्तूबर की शाम अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत जब किशोरी ने परिवारीजनों से की तो उसकी मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। शिकायत से नाराज युवक रात करीब 10 बजे साथियों के साथ किशोरी के घर में असलाह और लोहे की राड लेकर दाखिल हो गया। किशोरी के कपडे़ फाड़ दिए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए घरवालों को पीटकर घायल कर दिया। पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी सुनील कुमार सक्सेना को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें