फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दुकानदार और हलवाई झुलसे; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 21 Aug 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे दुकानदार और हलवाई झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग के दौरान जलता सिलेंडर - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। आग को बुझाने के प्रयास में दुकानदार और हलवाई झुलस गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला पीर निवासी राम विलास ईशन नदी पुल के पास मिठाई की दुकान का संचालन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह हलवाई रजनेश पाल मिठाई बना रहा था, तभी गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग विकराल रूप ले चुकी थी। 

आग की लपटें देख दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुल के पास ड्यूटी पर तैनात यातायातकर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास में रामविलास और हलवाई रजनेश झुलस गए। 
विज्ञापन


दोनों को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। राम विलास और रजनेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें