फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और धूल भरी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 13 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और धूल भरी हवाओं से लोग परेशान रहे। चटख धूप के साथ दिन भर चलीं धूल भरी गर्म हवाओं से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। अब लोग पूरी तरह चेहरा ढककर घरों से निकलने लगे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से दिनोंदिन बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी के साथ शुरू हुई धूल भरी गर्म हवाओं ने तो लोगों का चैन ही छीन लिया है। सुबह नौ बजे से ही सूर्य की किरणें आग उगलने लगती हैं। तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल से सड़क पर चलने वालों का बुरा हाल है। दोपहर में गर्म और धूल भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ाया। 
सीएमओ डाक्टर केके शर्मा ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। उन्होंने पानी को उबाल कर पीने, पानी में क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करने, सफाई रखने, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल का प्रयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बासी भोजन, कटे फल, खुले हुए पदार्थ स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें