फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों-पंडालों में विराजे गणपति

Mon, 05 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिले मेें गणेश चतुर्थी पर्व सोमवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। नगर में जगह-जगह पंडाल सजा गणपति प्रतिमा का अभिषेक कर स्थापना की गई। शहर में शोभयात्रा निकाल रंग गुलाल उड़ा देवा जय गनेशा की गूंज सुनाई देती रही। मंदिरों में भी विशेष सजावट कर लड्डू का भोग लगा गणपति की पूजा-अर्चना की गई।  
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश के मंदिर की आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। खरपरी में स्थित साईं बाबा मंदिर पर गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही हवन आरती कराई। यह कार्यक्रम 11 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर अशोक चौहान फौजी, सृजन चौहान, हनी बजरंगी। विक्रम चोहान, जीतू, सत्येंद्र, शिवशरण आदि द्वारा हवन किया गया। वहीं सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर के आसपास फूलमालाओं, प्रसाद और खिलौनों, गुब्बारों की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं का मंदिर में पूजा अर्चना के लिए देर रात्रि तक तांता लगा रहा। भगवान गणेश की प्रतिमा को अभिषेक आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। वहीं लेनगंज में, संतबसंता चौराहा, करहल रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने स्थापना की।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें