फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिरों में तैयारियां जारों पर हैं। शहर के एक मात्र प्राचीन मंदिर श्री गणेश जी महाराज और करहल में शिव मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रहीं हैं। शहर और कस्बों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित करने की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की जा रही है। कई श्रद्धालु घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले भर में 17 सितंबर को गणेश चतुर्थी श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। शहर के कृष्णा सिनेमा रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश के वार्षिक उत्सव एवं मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। देर रात तक मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने और मेले आदि की तैयारियां चलती रहीं। गुरुवार को भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। श्री सिद्ध विनायक गणेश जी न्यास के अध्यक्ष गोस्वामी सर्वोत्तम लाल ने बताया कि श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर में शाम 5.30 बजे से रात 11 बजे तक श्री गणेश जी महाराज के भव्य शृंगार के दर्शन किए जा सकेंगे। इसके अलावा शहर के करहल रोड, लेनगंज आदि स्थानों पर भी गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किए जाने की तैयारियां की जा रहीं हैं। करहल, भोगांव, बेवर और कुरावली में भी गणपति महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पांडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना करने की तैयारी की जा रही है। कई स्थानों पर सात दिवसीय तो कुछ स्थानों पर पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उधर घरों में भी गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कई श्रद्धालु घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें