फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत चार्ज शीट लगाने पर एसओ औंछा निलंबित

Mon, 01 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
एक गलत मामले दर्ज की गई रिपोर्ट में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए चार्जशीट लगाने पर एसपी ने एसओ औंछा को निलंबित कर दिया। उक्त मामले की शिकायत पीड़ित ने आईजी से की थी। उसके बाद जांच में शिकायत सही मिली। इसके बाद आईजी आफिस के निर्देश पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में तत्कालीन सीओ सुरेशवीर सिंह और उनके पुत्र ने थाना घिरोर में रामशरण नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उक्त व्यक्ति ने उनसे लगभग 18 लाख रुपये लिए और काम नहीं होने पर उन्हें रकम वापस नहीं की। बाद में उक्त मामले की जांच औंछा स्थानांतरित कर दी गई। उक्त मामले में पिछले दिनों एसओ औंछा विनोद कुमार ने रामशरण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें उन्हें धोखाधड़ी का दोषी बताया गया। मामले की जानकारी होने पर रामशरण ने आईजी आफिस आगरा में पूरे मामले की शिकायत की। साथ ही कहा कि पूर्व सीओ सुरेशवीर सिंह के कहने पर एसओ औंछा ने जानबूझकर गलत रिपोर्ट लगाई है। इस पर आईजी आफिस से मामले की जांच कराई गई। साथ ही सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले पूरे मामले की रिपोर्ट आईजी आफिस से मांगी गई थी। इसके बाद एसओ औंछा को मामले में जानबूझकर एक पक्षीय कार्रवाई करने का दोषी पाया गया। आईजी आफिस के निर्देश पर सोमवार को एसपी राजेश एस ने एसओ औंछा को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि जांच में एकपक्षीय कार्रवाई करने का दोषी पाए जाने पर एसओ औंछा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें