फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों का हौसला बनाए रखने के लिए पाक पर हमला करे भारत

Mon, 01 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय दो जवानों के शव के साथ की गई बर्बरता को लेकर शहीदों के परिवारीजनों में उबाल है।  शहीदों के परिवारीजन बोले कि अब पाकिस्तान की हरकत बर्दाश्त से बाहर हो चली हैं। अब भारत को पाकिस्तानी सेना पर हमला कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


सोमवार को हुई घटना के बाद शहीद कैप्टन राकेश शर्मा के पिता हरिहर शर्मा ने कहा अब पाकिस्तान की हरकतें बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं। मेंढर सेक्टर में भारतीय जवानों पर किया गया हमला उसी तरह है जिस तरह से 2013 में शहीद हेमराज के साथ हुआ था। इसका पाकिस्तान को भारतीय सेना हमला कर करारा जवाब दे।

वहीं गोवर्धन के कारगिल शहीद सोरेन सिंह की पत्नी कमलेश कुंतल ने कहा कि भारतीय जवानों के साथ की गई बर्बरता पर अब मोदी सरकार को चुप नही रहना चाहिए। कहा कि बार बार पाक सैनिक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। अब मोदी सरकार पूर्ण बहुमत में है। देश के जवानों का हौसला बनाए रखने को अब पाक पर हमला कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें