फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, चार गंभीर

Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विलाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को गंभीर हालत मेें सैफई रेफर किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव धीरपुर परोंखा निवासी रामवीर सिंह (48) गुरुवार को धान बेचने मैनपुरी मंडी आया था। धान बेंचकर वह ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था, तभी गांव मझौला के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आ रही आवाज सुनने के लिए चालक रुकमंगल सिंह और रामवीर ट्रैक्टर से नीचे उतर गए। तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे दोनों आ गए और रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। रूकमंगल गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र शिवम ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा हादसा थाना घिरोर क्षेत्र में हुआ। गुरुवार तड़के मैनपुरी की ओर से आ रही डीसीएम ने सड़क किनारे खडे़ ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम में बैठे विशाल और रुपेंद्र निवासी गांव अंगनापुर जिला एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी युवक विपिन श्रीवास्तव बुधवार शाम साथी नीटू शाक्य और रवि सक्सेना के साथ मैनपुरी बाजार करने आया था। रात करीब नौ बजे खरीदारी कर तीनों बाइक पर सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। बाइक जब कचहरी रोड चौधरी पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सैफई ले जाते समय विपिन की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। शव गांव पहुंचने के बाद में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जोगपुर निवासी करनपाल सिंह को बुधवार शाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाद में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करनपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा कालीचरन ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
अजीतगंज। बुधवार रात को सड़क हादसे में मृतक और घायलों ने अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद हादसा बड़ा नहीं होता। विपिन की भी जान बच सकती थी। उसकी मौत सर में गहरी चोट लगने से हुई है। वहीं दो अन्य घायलों के सर में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें