फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चार मकान गिरे, तीन घायल

Sun, 17 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले भर में लगातार हुई तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। लगातार हुई 12 घंटे बारिश से करहल थाना क्षेत्र में तीन और कोतवाली क्षेत्र में एक मकान गिर गया। इससे दो महिलाओं समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। युवक  को गंभीर हालात में सैफई अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं बारिश से शहर से लेकर देहात तक में जलभराव रहा। 
विज्ञापन


जिले में शनिवार आधी रात से बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सुबह से ही जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मधाऊ खीजा में दोपहर एक बजे शिवकुमार का मकान गिर गया, जिसमें शिवकुमार बुरी तरह से घायल हो गया। परिवारीजन और ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत होने पर उसे सैफई अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं कमरे में बंधी बकरी भी मौके पर ही मर गई। इसके अलावा दो परिवारीजनों को भी मामूली चोटें आईं।  
करहल के मोहल्ला बिरितियान में रविवार सुबह करीब दस बजे वृंदावन के मकान के कमरे की कच्ची छत बैठ जाने से उसके मलबा में दबकर 70 वर्षीय वृद्धा विश्वमोहिनी गंभीर घायल हो गईं। इसी प्रकार गांव नगला टीका मजरा जरया नीमखेड़ा में घर की दीवार गिर जाने से राकेश की पत्नी मीरा (25) उसके नीचे दबकर घायल हो गई। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए करहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है। नगर के मोहल्ला ईदगाह कालोनी में मुन्ने खां का मकान भी बारिश के दौरान गिर गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन घर गृहस्थी का सारा सामान मलबा में दबकर बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन

वहीं दिनभर हुई कभी तेज और कभी रिमझिम बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक जलभराव हुआ। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल और कार्यालय बंद होने के चलते हालांकि लोगों को कुछ राहत रही। बच्चों को जहां स्कूल नहीं जाना पड़ा। वहीं आम लोग भी घरों में बारिश का आनंद लेते देखे गए। शहर की मलिन बस्तियों और निचले इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें