फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: कॉपी में लिखा- 'गुरुजी पास कर देना, नहीं तो शादी टूट जाएगी', कमेंट पढ़ रह जाएंगे हैरान

Wed, 22 Mar 2023 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। मूल्यांकन करते समय परीक्षार्थियों की तरह-तरह की अनुनय-विनय शिक्षकों के सामने आ रही है। इसे पढ़कर पहले तो आप हैरान होंगे फिर हंसी भी आएगी।
विज्ञापन
कॉपी का मूल्यांकन करते शिक्षक (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। पास होने के लिए परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं। परोक्ष रूप से गुरुजनों से अनुनय-विनय भी करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को इंटरमीडिएट विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करके लौटे एक शिक्षक ने बातया कि विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने मार्मिक अपील की। लिखा कि 'गुरुजी पास कर देना, नहीं तो मेरी शादी टूट जाएगी'। जिले में पांच दिन में 55.08 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।

यहां चल रहा मूल्यांकन कार्य 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज, करहल पर किया जा रहा है। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 7583, नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 10488 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 

यह भी पढ़ें:- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

13010 उत्तर पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी बुधवार को 4628, जैन इंटर कॉलेज करहल पर बुधवार को 13010 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर मूल्यांकन कार्य कर रहे एक शिक्षक ने बताया कि भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने कॉपी के अंत में लिखा कि गुरुजी पास कर देना नहीं तो शादी टूट जाएगी। 

130429 उत्तर पुस्तिकाएं बची शेष 

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में मूल्यांकन का कार्य सही ढंग से चल रहा है। पांच दिन के अंदर जिले में कुल आवंटित 290369 उत्तर पुस्तिकाओं में से 159940 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। 130429 उत्तर पुस्तिकाएं ही शेष बची हैं। समय से मूल्यांकन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें