फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
sanjana suicide - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कक्षा पांचवीं की छात्रा ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजन आत्महत्या करने की वजह पर फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


मरने वाली छात्रा प्रतिभा (13) पुत्री हरिशंकर मिश्रा थी। वह एक निजी स्कूल में  पांचवीं कक्षा में पढ़ रही थी और पढ़ाई के साथ ही दुकान के काम में पिता का हाथ बंटाती थी। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे उसने टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। बहन को फंदे पर लटका देख छोटे भाई ने शोर मचा दिया, तब घटना का पता चला। हरिशंकर ने जब तक उसे फंदा से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बताया जा रहा है कि  हरिशंकर मिश्रा दस साल पूर्व रोजगार की तलाश में मैनपुरी आए थे और कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश परिसर के बाहर एक दुकान किराए पर ली। कुछ दिन बाद दुकान के पिछले हिस्से में टीन डालकर अस्थाई घर बनाकर रहने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी राजकुमारी ने चार पुत्रियों और एक पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन



एक महिला चिकित्सक समेत दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। किशोरी के साथ रेप तो नहीं हुआ था यह जानने के लिए स्लाइड बनवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिगंबर कुशवाह, एएसपी
             
मेरा तो बेटा चला गया
मैनपुरी। 13 वर्षीय पुत्री के आत्महत्या करने के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरिशंकर मिश्रा का कहना है वो गरीब जरूर था लेकिन अपने परिवार को कभी भूखा नहीं सोने दिया। प्रतिभा उसका हर काम में हाथ बटाती थी। कभी एहसास नहीं होने दिया कि वो बेटी है हमेशा बेटा की तरह ही हर काम में उसका साथ दिया। कुछ दिन पहले हाथ टूटने पर उनकी बहुत सेवा की।

डाक्टरों के पैनल से कराया पोस्टमार्टम
मैनपुरी। पोस्टमार्टम के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका पर चिकित्सक के पैनल से प्रक्रिया पूरी किए जाने के निर्देश दिए गए। महिला चिकित्सक ने स्लाइड बनाने के बाद जांच के लिए भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत फंदा लगने से होना बताया गया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में उसके साथ दुष्कर्म नहीं होने की बात भी कही गई है।

कहीं हालात तो नहीं मौत के जिम्मेदार
मैनपुरी। मृतका के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। पिता परचून की दुकान से परिवार का पालन पोषण कर रहा है। कुछ समय पूर्व पत्नी की तबियत बिगड़ने के बाद लोगों ने परिवार की मदद की थी। वहीं 13 वर्षीय किशोरी ने उक्त हालातों से उपजे तनाव के चलते तो जान नहीं दी, यह सवाल पूछने पर पिता हरिशंकर ने भी चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें