फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांचवीं के छात्र को उठा ले गए नकाबपोश...डेढ़ घंटे बाद इस हाल में मिला बालक, कलाई पर चोट के निशान

Mon, 29 Sep 2025 05:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर से स्कूल जाने के लिए निकले छात्र को नकाबपोश उठा ले गए। परिजनों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद छात्र अस्पताल के पास घूमता मिला। उसकी कलाई पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के देवपुरा स्थित घर से स्कूल जाने के लिए निकला एक छात्र लापता हो गया। पुलिस को सूचना दी कि नकाबपोश अपहरण कर ले गए हैं। इस पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद छात्र जिला अस्पताल के पास घूमता मिल गया। मां ने वैन सवार दो नकाबपोश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले में सत्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती देवपुरा निवासी सुहानी पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह 5वीं कक्षा में पढ़ने वाला पुत्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में मंदिर के पास वैन से आए दो नकाबपोश बदमाश चाकू के बल पर उसे अगवा कर ले गए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद वह लोग पुत्र की तलाश में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद छात्र जिला अस्पताल के पीछे मिल गया। छात्र के मिलने के बाद पुलिस व परिजन ने राहत की सांस ली। छात्र की कलाई पर चोट के निशान थे। 

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सत्यता की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें-निर्भय गुर्जर गैंग का शातिर गिरफ्तार: नाम से लेकर पहचान तक...सबकुछ बदला, 23 साल बाद पुलिस ने दबोचा टाइगर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें