फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुनवाई न होने पर तहसील में आत्मदाह की कोशिश...बच्चों पर भी छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, अफसरों ने कराया समाधान

Mon, 29 Sep 2025 05:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किसान का कहना था कि जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर कई बार तहसील में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत युवक बच्चों के साथ आत्मदाह करने के लिए तहसील पहुंच गया। बच्चों के ऊपर भी ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया।

 
विज्ञापन
तहसील में किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर के रहने वाले किसान ने सोमवार सुबह खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह की कोशिश की। अफरा तफरी के बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने रोका, किसान ने आरोप लगाया कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन पर नामजद कब्जा किए हैं। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया और विवाद का निस्तारण कराया।
विज्ञापन


गांव संसारपुर निवासी राजेश कुमार की फर्दपुर रोड पर जमीन है। उक्त जमीन के हिस्सेदार जो कि भोगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने हिस्से की भूमि को बेच दिया है। अब शेष बची जमीन उनकी है, उक्त जमीन पर करीब 45 फीट का कच्चा रास्ता है। नामजद लोगों ने रास्ता के साथ ही उनकी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह कई बार थाना और तहसील में जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

 
Trending Videos

आरोपी से जगह छोड़ने के लिए कहते हैं तो वह लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। वह परेशान हो चुके थे। सोमवार को वह पत्नी व दो बच्चों को लेकर सदर तहसील पहुंचे और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह की कोशिश की। किसान को ऐसा करता देख अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। किसान को आत्मदाह करने से रोका।

 

तब किसान ने कहा कि वह थक चुका है और आज अपना जीवन समाप्त करने के लिए आया था। उसने बच्चों पर भी ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया था, कहा कि यदि उसकी सुनवाई नहीं होगी तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करेगा, जानकारी के बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने किसान के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। रास्ता व कब्जा संबंधी विवाद का निस्तारण कराया।

 
विज्ञापन

एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि किसान से बातचीत की गई और मौका मुआयना किया गया। किसान के रास्ता संबंधी विवाद का निस्तारण करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-निर्भय गुर्जर गैंग का शातिर गिरफ्तार: नाम से लेकर पहचान तक...सबकुछ बदला, 23 साल बाद पुलिस ने दबोचा टाइगर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें