मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ढकरई में शनिवार को इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव निवासी नरेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शालू ने शनिवार को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में पंखे के हुक से कॉपर की केबल के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।