मैनपुरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का 17 केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में आयोजन हुआ। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 61.13 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 59.84 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रश्नपत्र आसान रहा। परीक्षा केंद्र दूर होने से यात्रा के कारण अभ्यर्थी परेशान देखे गए।प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मॉडर्न था। 2025 और 26 की घटनाओं से संबंधित अधिक प्रश्न आए थे। प्रश्नपत्र हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।