फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ क्षेत्रों को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं

Wed, 08 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र का सीमा विस्तार करने के लिए नगर के समीपवर्ती आठ ग्राम पंचायतें और शहर के बाहरी हिस्से का एक मोहल्ला शामिल किया गया है। देहात को शामिल करने की स्थिति में शासन ने 15 दिन तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। देहात के लोग इस निर्णय से खुश हैं कि उन्हें शहर की तरह सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि पालिका प्रशासन में इससे असमंजस की स्थिति है कि आखिर खर्च के सापेक्ष राजस्व कहां से वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

यह गांव होंगे शामिल 
पालिका की सीमा विस्तार के लिए शहर के समीपवर्ती ग्राम पंचायतें संसारपुर, जगरूपपुर, तावेपुर, रमईहार, मैनपुरी देहात, धारऊ, मधाऊ, खरपरी और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में नगरपालिका की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 

इतनी बढे़गी आबादी
वर्तमान पालिका क्षेत्र की आबादी एक लाख बीस हजार है। इसमें पालिका क्षेत्र में तीन हजार घर पंजीकृत हैं। वहीं इन ग्रामपंचायतों के शामिल होने से करीब 38 हजार की आबादी और बढ़ जाएगी। इससे पालिका क्षेत्र की कुल आबादी एक लाख 58 हजार हो जाएगी। 
विज्ञापन


विकास कार्यों पर इतना होगा खर्च
पालिका से शासन ने सीमा विस्तार करने के बाद विकास कार्यों में कितना खर्चा आएगा। इसका एस्टीमेट बनाकर मांगा था। जिसमें पालिका प्रशासन ने 30 करोड़ रुपया खर्च होने का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। यदि सीमा विस्तार हो गया तो उक्त क्षेत्रों के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 

यह देनी हाेंगी सुविधाएं
सीमा विस्तार होने के बाद पालिका को उक्त क्षेत्रों में विकास कार्य कराने होंगे। इसमें पालिका पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन, बिजली के खंभे, सड़कें, नालियां आदि सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 

सीमा विस्तार होने के बाद पालिका में शामिल हुए उक्त नौ क्षेत्रों में स्थित मकानों का पंजीकरण कराया जाएगा। उसके बाद बैनामा के हिसाब से हाउस टैक्स लिया जाएगा। साथ ही अन्य करों की भी वसूली की जाएगी। सुविधा मुहैया कराने में खर्चा अधिक होगा, लेकिन राजस्व वसूली कम। 
विज्ञापन

साधना गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें