ये थी घटना
एफटीसी कोर्ट में इस मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे संजीव चौहान ने माल भी साबित करा दिया है। 15 अप्रैल को विवेचक भानू प्रताप की गवाही की तिथि नियत है। बता दें कि शहर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी सुखदेव शर्मा राजमिस्त्री है। रामलीला मैदान निवासी पवन शर्मा के साथ उसकी काफी दोस्ती थी। दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के यहां काफी आना-जाना था। घटना से कुछ दिनों से वह पवन शर्मा के यहां प्लास्टर का काम किया था 18 मार्च 2020 को सुखदेव शर्मा की पत्नी रामा देवी पुत्री नेहा (19), अनामिका (18), पुत्र शिवेंद्र (12) पवन शर्मा के घर होली जोहारी करने गए थे। तभी पवन शर्मा की मां का मोबाइल फोन गायब हो गया था। पवन शर्मा के परिवार के लोग सुखदेव के बच्चों पर मोबाइल चोरी करने का संदेह जता रहे थे।
ये भी पढ़ें - UP: गर्भवती पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बेटी का भी काटा गला...छह घातक प्रहार; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल