फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में दंपती में झगड़ा...सुबह कमरे से गायब मिला युवक, पत्नी के इस जवाब से उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 09:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पति-पत्नी में रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह काफी देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसका जवाब सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पत्नी पर जताया शक। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना किशनी क्षेत्र के गांव पुवाया का रहने वाला एक युवक लापता हो गया। परिजन ने पत्नी पर ही अपहरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

गांव पुवांया के रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि पुत्र राजेश का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता है। उसके ससुरालीजन भी रंजिश मानते हैं। बुधवार को पुत्र नोएडा से घर पर अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए आया था। पत्नी को भी साथ लाया था। यहां उनमें झगड़ा हो गया। 

ये भी पढ़ें-UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल

बहू को रोका तो वह और झगड़ने लगी। रात को सभी लोग सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह बेटा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो बहू से पूछा। इस पर बहू ने कहा कि वह तो रात को ही कहीं चला गया है। पुत्र की काफी तलाश की। मगर, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

ये भी पढ़ें-UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

अंदेशा है कि बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिल कर बेटे के साथ किसी घटना को अंजाम दिया है। उसका फोन घर के बाहर खड़ंजे पर मिला है। बहू के भाई ने भी पुत्र को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें