फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत पर गए किसान की मिली लाश...संदिग्ध परिस्थिति में हुई माैत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर से किसान खेत पर गए थे। ग्रामीण खेत की ओर से गुजरे तो किसान बेहोश मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ में शुक्रवार शाम को खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, मौत की वजह जानने के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ के रहने वाले 45 वर्षीय किसान यदुनाथ सिंह शुक्रवार शाम को खेत की ओर गए थे। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने यदुनाथ को अचेत पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद आनन फानन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत कर दिया। 

किसान की मौत किसी जहरीले कीडे़ के काटने की वजह से हुई या कोई और वजह रही। यह जानने के लिए परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परिजन की मांग पर शनिवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें