फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, भाई और पिता घायल; धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे थे

Wed, 22 Nov 2023 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जबकि भाई और पिता घायल हो गए। यह लोग धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान बेचकर मंडी से घर लौट रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भाई और पिता घायल हो गए। भाई को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र में हुआ। 

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। गांव निवासी किसान सतेंद्र सिंह (32) मंगलवार को शहर स्थित नवीन मंडी में धान बेचने के लिए आए थे। देर रात किसान पिता अजंट सिंह और चचेरे भाई प्रदीप उर्फ तिवारी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत के पास पहुंची। तभी एक प्लॉट में भराव डाल रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता और भाई हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्रदीप उर्फ तिवारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। बुधवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में सतेंद्र की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें