फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की हो गई मौत, घरवालों ने जताई शंका, पुलिस कर रही जांच

Sat, 13 Jan 2024 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की मौत हो गई। घरवालों ने शंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मकरंद सिंह की फाइल फोटो, मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर भागकर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत निवासी किसान मकरंद सिंह (50) शुक्रवार की शाम घर से अपने खेत पर पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में वह अचेत होकर गिर गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें अचेत पड़ा देखा तो परिजन को सूचना दी। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन मकरंद सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें