फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में परिवारीजनों को घर में किया कैद

Wed, 24 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में परिवारीजनों को घर में किया कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में बुधवार दोपहर घरेलू बंटवारे को लेकर युवक ने परिवारीजनों को घर में ताला डालकर कैद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को मुक्त कराया। युवक को दोबारा से ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अग्रवाल निवासी रमेश मिश्रा के चार पुत्र हैं। बड़ा पुत्र आए दिन जमीन बेचने को लेकर विवाद करता रहता है। बुधवार दोपहर भी उसका परिवारीजनों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटा तक युवक की तलाश की। युवक को ढूंढने के बाद उससे चाबी लेकर घर का ताला खुलवाया। परिवारीजनों के सामने युवक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आगे से ऐसी हरकत न करने की कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें