फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली स्वच्छता अभियान की हवा

Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देशभर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आबादी के आसपास स्वच्छ वातावरण तैयार करना है, ताकि लोग बीमार कम हों और उस पर होने वाला खर्चा बच सके। यह और बात है कि पीएम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट एक सपना ही बनकर रह गया है। इसका गवाह हैं सरकारी कार्यालय और शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर। इस ओर न तो संबंधित विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न पार्टी कार्यकर्ता। केवल फोटो खिंचवाने तक यह अभियान सीमित रहा।
विज्ञापन


केंद्र में सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले जिस अभियान की शुरुआत की थी उसे स्वच्छ भारत मिशन नाम दिया गया था। इसके तहत सेलिब्रिटीज से लेकर आम आदमी तक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। ताकि आबादी वाले इलाकों के साथ ही विभिन्न कार्यालयों को भी स्वच्छ किया जा सके और वहां रहने और कार्य करने लायक माहौल बन सके। अभियान की घोषणा के साथ ही देशभर के साथ ही जिले में भी झाड़ू लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आए थे और सफाई करते हुए फोटो भी खिंचवाई। 
अब बेरुखी का आलम यह है कि सरकारी कार्यालयों से लेकर आम स्थानों तक पर गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर की बात करें तो जिला अस्पताल, नगरपालिका, विद्युत कार्यालय और उसके आसपास भी गंदगी पड़ी है। इसके अलावा देवी रोड, अवधनगर, श्मशान घाट रोड, आवास विकास, खरगजीत नगर आदि स्थानों पर दिनभर गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन

                                              
शहर को स्वच्छ रखने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यदि कहीं गंदगी रहती है या कार्यालय में कोई गंदगी करता है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामपाल यादव, ईओ नगर पालिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें