फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किन्नरों ने रसोईए के साथ कर दिया कांड, पहले पिलाई नशीली दवाई... फिर किया ऐसा काम; न्याय को भटक रहा पीड़ित

Sun, 30 Jun 2024 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किन्नरों ने रसोईए के साथ बड़ा कांड कर दिया। पहले उसे नशीली दवाई पिलाई। फिर उसका ऑपरेशन कराकर किन्नर बना दिया। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलामुखी ने नौकरी का लालच देकर युवक को अपने साथ रखा। फिर एक दिन नशीली दवा पिलाने के बाद उसका ऑपरेशन करा दिया। उसे मंगलामुखी बना दिया। नकली मंगलामुखियों ने यह घटना इटावा क्षेत्र में अंजाम दी। दो महीने तक युवक को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के बाद पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर किशनी थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के धमियांपुर गांव का है। गांव निवासी जयहिंद ने बताया कि वर्ष 2022 में उसे इटावा के रहने वाले कुछ नकली मंगलामुखी मिले। वह लोग उसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह पर घर में खाना बनाने की नौकरी देने की बात कह कर साथ ले गए। दो माह तक उस से काम कराया। 

दो अक्तूबर 2022 को उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया। बेहोश होने के बाद उसका ऑपरेशन करा दिया। जब होश में आया तो पता चला कि नकली मंगलामुखियों ने उसे भी मंगलामुखी बना दिया है। जब उसने ऐसा करने के बारे में पूछा तो नकली मंगलामुखियों ने कहा कि वह ऐसा ही करते हैं। अब तुम जैसे लोग ही उन्हें कमा कर दोगे। विरोध करने पर दो माह तक उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। 

बताया कि जब वह ठीक होकर चलने लगा तो एसएसपी इटावा को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद नकदी मंगलामुखियों ने उसे आधा क्षेत्र और 20 लाख रुपये देने की बात कही। लेकिन, रुपये नहीं दिए और झूठे केस में फंसवा दिया। दोबारा शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। किशनी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नौकरी की चाहत में जाल में फंसा

जयहिंद को नौकरी की तलाश थी और इस बीच नकली मंगलामुखियों ने उसे अच्छी खासी धनराशि पर नौकरी पर रखने का लालच दिया था। जयहिंद की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर नकली मंगलामुखी अपने साथ इटावा ले गए। वहां दो महीने तक उसे तनख्वाह भी दी और विश्वास जीत लिया। लेकिन मौका लगते ही नकली मंगलामुखियों ने एक अस्पताल में जयहिंद का ऑपरेशन करा दिया। 
विज्ञापन

लोगों को कहना है कि नकली किन्नर जरूरतमंद लोगों की तलाश करते हैं। फिर उन्हें रुपये का लालच देकर साथ ले जाकर अपने जैसा बनाकर धंधा शुरू कर देते हैं। नकली मंगलामुखी सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, महराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें